यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय के बारे में

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरत्तोड की स्थापना जून 2012 में हुई । महाविद्यालय स्वयं के भवन में संचालित है। महाविद्यालय परिसर का क्षेत्रफल 4.35 हेक्टेयर (10.75 एकड़) है। महाविद्यालय भवन का निर्मित क्षेत्रफल 2090 Sqm (22500 sqfoot) है। महाविद्यालय में 1 प्राचार्य कक्ष, 2 ऑफिस रूम 2 स्टोर रूम, 9 क्लास रूम, 3 प्रयोगशाला 1 नाइब्रेरी हॉल व 1 स्टोर रूम, 1 गर्ल्स कामन रूम, 1 स्टॉफ रूम, 6 tutorials रूम इस प्रकार कुल 27 कमरे है। 5 प्रसाधन है जिसमे 2 गर्ल्स प्रसाधन है।

महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं संचालित है। कला समूह में मुख्य विषय के रूप में समाजशाख, इतिहास और भूगोल विषय, विज्ञान संकाय में रसायनशास्त्र , वनस्पतिशास्त्र और प्राणीविज्ञान और वाणिज्य विषय 60-60 सीट पर प्रारंभ हुआ । सत्र 2017-18 से शासन द्वारा कला और विज्ञान संकाय हेतु 20-20 मीट की वृध्दि की अनुमति दी गयी। शासन द्वारा सत्र 2020-21 से नये विषय कला संकाय में हिन्दी साहित्य 40 सीट विज्ञान संकाय में गणित व भौतिकीशास्त्र 40 मीट और 20 सीट समाजशास्त्र विषय में खातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति दी। जनभागीदारी समिति एवं शासन के महयोग में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु विकास कार्य जारी है।